देहरादून : अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने CPPGG तथा UNDP के सहयोग से CSR फंडिंग के लिए उद्योग प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों तथा स्वयं सेवी संगठनों के मध्य दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार के साथ NGO की भागीदारी व CSR फंड की उपयोगिता के बारे में बताया। सचिव शैलेश बगैली ने सभी CSR प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक ऐसे प्रोजेक्ट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सचिव नियोजन डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि राज्य में पहली बार CSR कार्यशाला हो रही है, विभिन्न विभाग इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। कार्यशाला में लगभग 30 कॉरपोरेट हाउस द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान राज्य सरकार के मुख्य रूप से सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। UNDP की ओर से डॉ. प्रदीप मेहता, स्टेट हेड, उत्तराखण्ड एवं जया चन्द्रन, क्षेत्रीय प्रमुख, दक्षिण UNDP ने भाग लिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…