बिहार

किसानों को सौगात: बिहार में किसान उत्सव दिवस, शिवराज सिंह ने कहा- मोदी सरकार अन्नदाताओं के साथ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार दौरे पर हैं। वे पटना के बापू सभागार में आयोजित ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राज्य के कई मंत्री, कृषि विभाग के अधिकारी और 38 जिलों से आए 5,000 से अधिक किसान उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस मौके पर उन्होंने देशभर के 10 करोड़ किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की।

बिहार के 74 लाख किसानों को मिला लाभ

बिहार के 74 लाख किसानों को इस योजना की 20वीं किस्त का लाभ मिला है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बाकी बचे दो लाख किसानों को भी जल्द ही भुगतान किया जाएगा।

1.75 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा:

“आज ‘किसान उत्सव दिवस’ पर हमारे अन्नदाता भाइयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि मिल रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार अब तक 1.75 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी दे चुकी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना भी किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।”

कृषि वैज्ञानिक और कृषक मित्र भी हुए शामिल

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कृषक मित्र और विभिन्न जिलों के प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में योजनाओं के प्रभाव और किसानों के अनुभव साझा किए गए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago