हिमाचल प्रदेश

मलाणा नाला में जलप्रलय: पैदल पुल बहे, 387 सड़कें अवरुद्ध, ऊना-चंबा में स्कूलों की छुट्टी

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में शुक्रवार रात से मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भूस्खलन, जलभराव, सड़क बंद, पेयजल व बिजली आपूर्ति ठप जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार सुबह 10 बजे तक राज्य में 4 नेशनल हाईवे सहित कुल 387 सड़कें बंद थीं। इसके अलावा 747 ट्रांसफार्मर और 249 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

पठानकोट-मनाली NH पर भूस्खलन, शव वाहन फंसा

शनिवार तड़के लगभग 4 बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी-कुल्लू मार्ग में कैंची मोड़ के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने से सतह पर दरारें पड़ गईं और लगभग पांच घंटे बाद ही रास्ता बहाल हो सका।
भूस्खलन के कारण कुल्लू से नूरपुर जा रहा एक शव वाहन भी फंस गया था। चालक ने बताया कि एनएचएआई की मशीनें सुबह 9 बजे के आसपास ही मौके पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

ऊना में 222.8 मिमी बारिश, शहर में जलभराव, फैक्टरी में घुसा पानी

ऊना में शुक्रवार रात 222.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से कई गुना अधिक है। डीएफओ आवास, पतंजलि स्टोर के पीछे के घरों, और महादेव पेपर ट्यूब फैक्टरी में पानी घुस गया। फैक्टरी में मशीनरी, कच्चा माल और उत्पाद को भारी नुकसान पहुंचा है। बरनोह गांव में एक प्रवासी मजदूर अपने बेटे के साथ ईंट भट्ठे में फंस गया।

शिक्षण संस्थान बंद, जिला प्रशासन सतर्क

लगातार बारिश को देखते हुए ऊना और चंबा जिलों में आज (2 अगस्त) सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने लोगों से नदियों, खड्डों से दूर रहने और आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की है।

मलाणा घाटी में बाढ़, पुल बह गए, मशीनें बहीं

मलाणा नाला में आई बाढ़ से क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। एक हाइड्रो पावर कंपनी का अस्थायी बांध टूट गया, जिससे हाइड्रा, डंपर, रॉक ब्रेकर, कैंपर व कार बाढ़ में बह गई। मलाणा और पोहल गांव को जोड़ने वाले दो पैदल पुल बह गए हैं, जिससे गांवों का संपर्क कट गया है।

चंबा: भूस्खलन से 75 सड़कें बंद, 188 ट्रांसफार्मर और 80 पेयजल योजनाएं प्रभावित

भरमौर-पठानकोट एनएच पर जांघी के पास भारी भूस्खलन हुआ है। भटियात क्षेत्र पूरी तरह मुख्य मार्गों से कट चुका है। चंबा-तीसा मार्ग पर भी लगातार मलवा हटाने की जरूरत पड़ रही है।

पौंग बांध खतरे के निशान के करीब, पानी छोड़े जाने की आशंका

लगातार बारिश के चलते पौंग डैम का जलस्तर 1362 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 1365 फीट से केवल तीन फीट नीचे है। बीबीएमबी द्वारा सायरन और लाउडस्पीकर के जरिए इंदौरा, मंड और मियाणी के निवासियों को सतर्क किया जा रहा है।

लगघाटी में सड़क बनी नाला, संपर्क बाधित

कुल्लू के लगघाटी क्षेत्र की दड़का-भूमतीर सड़क पर भारी बारिश से नाला बन गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप है। कई संपर्क मार्ग भी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं।

8 अगस्त तक भारी बारिश का सिलसिला जारी, अब तक 176 लोगों की मौत

मौसम विभाग शिमला ने 8 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

  • 4 और 5 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट
  • अन्य दिनों के लिए येलो अलर्ट

इस मानसून सीजन (20 जून – 1 अगस्त) के दौरान:

  • 176 लोगों की मौत,
  • 281 घायल,
  • 36 लापता,
  • 1,821 घर/दुकानों को नुकसान,
  • 1,533 मवेशियों की मौत,
  • कुल नुकसान ₹1,67,839.06 लाख (1,678 करोड़ रुपये से अधिक) का आंका गया है।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago