उत्तराखंड:- कार्यवाहक डीजीपी पद से अवमुक्त होने के बाद एडीजी अभिनव कुमार को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें एडीजी जेल बनाया गया है। इसके अलावा दो और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें विमला गुंज्याल को आईजी विजिलेंस बनाया गया, जबकि एसएसपी विजिलेंस रहे धीरेंद्र गुंज्याल को वहां से हटाते हुए बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। गुंज्याल जनवरी में डीआईजी पद पर पदोन्नत होंगे। बता दें कि जेल मैन्युअल के अनुसार, जेल विभाग में आईजी का पद आईएएस अफसर का होता है, मगर, 15 दिसंबर 2014 को कुख्यात अमित भूरा के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद इस व्यवस्था को बदल दिया गया था।
उस वक्त सरकार ने आईजी जेल की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी को देने का निर्णय लिया और पहली बार आईपीएस पीवीके प्रसाद आईजी जेल रहे। एडीजी पद पर पदोन्नत होने के बाद भी प्रसाद पद पर रहे, लेकिन बाद में यहां आईजी रैंक के अधिकारी को ही तैनात कर दिया गया। वर्तमान में आईपीएस विमला गुंज्याल आईजी जेल के पद पर थीं। ऐसे में अब एडीजी अभिनव कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि एडीजी अभिनव कुमार का कार्यवाहक डीजीपी के पद पर कार्यकाल 11 महीने 24 दिन का रहा। उन्हें आईपीएस अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…