उत्तराखण्ड

उत्तराखंड शासन ने पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के किए तदबाले

उत्तराखंड  शासन ने बुधवार शाम को पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तदबाले किए हैं। इसमें उत्तरकाशी एसपी का भी तबादला किया गया है। सरिता डोबाल को अब यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजधानी के एसपी देहात लोकजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी एएसपी जया बलूनी को दी गई है। हाल ही में विजिलेंस से ट्रांसफर कर बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए एसएसपी धीरेंद्र गुंज्याल को अब एआईजी जेल बनाया गया है। एसपी यशवंत सिंह से एआईजी जेल की जिम्मेदारी हटाकर उनके पास अब केवल एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी रहेगी। एसपी उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है। अब तक एसपी अभिसूचना की संभाल रही एसपी ममता बोहरा को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। सरिता डोबाल से एसपी रेलवे हटाकर फिलहाल किसी को यह चार्ज नहीं दिया गया है।

इधर, पीपीएस अधिकारियों में एएसपी हरबंस सिंह को नैनीताल से ट्रांसफर कर अल्मोड़ा एएसपी बनाया गया है। जया बलोनी को एसपी कोटद्वार से एसपी देहात देहरादून, एएसपी शेखर चंद्र सुयाल को पीटीसी से हटाकर एसपी देहात हरिद्वार, एएसपी पंकज गैरोला को एसपी यातायात हरिद्वार से एसपी सिटी हरिद्वार, स्वतंत्र कुमार को एसपी सिटी हरिद्वार से 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का चार्ज दिया गया है। इसी क्रम एसपी देहात हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह एसडीआरएफ, मिथिलेश कुमार सिंह एसडीआरएफ से ट्रांसफर कर एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर, चंद्रमोहन सिंह को एसटीएफ से एसपी कोटद्वार, मनोज कुमार कत्याल को एएसपी ऊधमसिंहनगर से पीटीसी नरेंद्र नगर, उत्तम सिंह नेगी को पीएसी रुद्रपुर से एएसपी ऊधमसिंहनगर, एसपी देहात देहरादून लोकजीत सिंह को एसपी क्राइम व यातायात हरिद्वार, राजन सिंह को आईआरबी द्वितीय से पुलिस मुख्यालय और चंद्रशेखर अंथवाल को एएसपी मुख्यालय से उपसेनानायक आईआरबी द्वितीय ट्रांसफर किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago