राष्ट्रीय

बड़ी खबर: बिहार में 7 IPS अधिकारियों का तबादला, पटना IG और सिवान SP सहित कई बदले

पटना: राज्य सरकार ने सोमवार को सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2005 बैच के आइपीएस अधिकारी जितेंद्र राणा को केंद्रीय क्षेत्र, पटना का नया पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) बनाया गया है। जितेंद्र राणा की पहचान तेज तर्रार आइपीएस अधिकारी की रही है वह इसके पूर्व पटना एसएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
अभी तक पटना आइजी की जिम्मेदारी संभाल रहीं गरिमा मलिक को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का नया आइजी बनाया गया है। तकनीकी सेवाएं एवं संचार के आइजी राकेश राठी को विशेष शाखा के आइजी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की आइजी एस प्रेमलथा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार का आइजी बनाया गया है।
गृह विभाग ने सोमवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदल गए हैं। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) के एसपी रहे मनोज कुमार तिवारी को सिवान के नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक सिवान एसपी का पद संभाल रहे अमितेश कुमार को विशेष शाखा का एसपी (सुरक्षा) बनाया गया है। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के एसपी सह सहायक निदेशक के रामदास को सीआइडी एसपी बनाया गया है।
बता दें कि इसके पहले 14 जून को राज्य सरकार ने डेढ़ दर्जन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। राजधानी पटना के साथ जहानाबाद, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया और सुपौल जिले के एसएसपी बदले गए थे। मुजफ्फरपुर को भी नया नगर और ग्रामीण एसपी मिला है। अवकाश कुमार को पटना एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) के पद से हटाते हुए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना का समादेष्टा बनाया गया था। पूर्णिया के एसपी रहे कार्तिकेय के शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पटना का नया एसएसपी बनाया गया था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago