शिमला/धर्मशाला: प्रदेश सरकार ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में लम्बे समय से खाली पड़े सदस्य पद पर नियुक्ति करते हुए वास्तुकार विदुर मेहता को इसका नया सदस्य नामित किया है। मेहता तकनीकी योग्यता और अनुभव के आधार पर इस पद के लिए उपयुक्त माने गए हैं। वे शिमला के कलस्टन क्षेत्र के निवासी हैं।
सरकार ने हाल ही में हाईकोर्ट को इस नियुक्ति की जानकारी दी है। रेरा में अभी अध्यक्ष का पद भी रिक्त है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। माना जा रहा है कि सदस्य की नियुक्ति के बाद अब अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो सकती है।
अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार
रेरा अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी आवेदन किया हुआ है। हालांकि, हाल ही में उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिल चुका है। इस पद के लिए अन्य वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी भी दावेदार हैं, जिनमें सूचना आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है।
सीएम से की शिष्टाचार भेंट
रेरा के नए सदस्य विदुर मेहता ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके आवास ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रेरा की आगामी कार्य योजना और प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा की।
धर्मशाला होगा रेरा का नया मुख्यालय
प्रदेश सरकार ने कैबिनेट के निर्णय के तहत रेरा का मुख्य कार्यालय शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। आवास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है और प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए सदस्य विदुर मेहता भी अब धर्मशाला स्थित कार्यालय में कार्यभार संभालेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…