हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस की नई टीम का खाका तैयार, जल्द होगा ऐलान

दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस के ऐलान की तैयारी चल रही है। वहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ प्रभारी रजनी पाटिल की चर्चा हुई है। लगातार दो दिन रजनी पाटिल से सीएम की बैठक दिल्ली में हुई। मुख्यमंत्री मंगलवार को शिपकी-ला दौरे से शिमला लौटने के तुरंत बाद दिल्ली रवाना हो गए थे। उनके दिल्ली जाने के साथ ही हिमाचल कांग्रेस के गठन को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली गए। ऐसे में मुख्यमंत्री के एकाएक दिल्ली जाने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म है और उनके दिल्ली दौरे के अंदर खाते कई मायने निकाले जा रहे है। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान द्वारा डिप्टी स्पीकर विनय कुमार को भी दिल्ली बुलाया गया, जो कि मंगलवार को दिल्ली गए थे। इसके भी कई मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष के लिए उनका नाम भी लिया जा रहा था। बहरहाल मुख्यमंत्री ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, दोनों सह प्रभारियों सहित अन्य नेताओं से मुलाकात कर सत्ता-संगठन से जुड़े मसलों पर चर्चा की। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी सप्ताह प्रदेश कांग्रेस के नए सिरे से गठन पर मोहर लग जाएगी।
देखा जाए तो कांग्रेस की प्रदेश से लेकर जिला व ब्लॉक कमेटियां बीते सात माह से भंग चल रही है और इस समय संगठन में इकलौती पदाधिकारी के तौर पर प्रतिभा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पर बनी हुई है। हालांकि उनका भी उक्त पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में नए चेहरे को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जाने की चर्चाएं भी जोर पकड़े हुए है। गौर हो कि अपने दिल्ली दौरे के तहत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की है। इसी तरह लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा सहित अन्य नेताओं से मिले है। बताया जा रहा कि सीएम गुरुवार को वापस शिमला लौट आएंगे। राहुल गाध्ंाी विदेश यात्रा पर हैं, वहीं केसी वेणुगोपाल से सीएम मिल सकते हैं। रजनी पाटिल को सह प्रभारियों की जो रिपोर्ट मिली है, उसी पर उन्होंने सीएम से दिल्ली में बात हुई है।
मंत्रिमंडल विस्तार पर भी जल्द लगेगी मुहर
प्रदेश सरकार में मंत्री के रिक्त चल रहे एक पद को भी जल्द भरा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में भी मुख्यमंत्री हाईकमान से चर्चा कर सकते है। वहीं, एक मंत्री को ड्रॉप किया जा सकता है। ऐसा होने से सुक्खू कैबिनेट में दो नए चेहरे शामिल होंगे। होलीलॉज समर्थक प्रतिभा सिंह को ही पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद पर बनाए रखने की पैरवी कर रहे हंै। मुख्यमंत्री सुक्खू भी कह चुके है कि प्रतिभा सिंह को ही दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने अच्छा काम किया है।
कद्दावर नेता को ही सौंपी जानी चाहिए जिम्मेदारी
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में पार्टी नेताओं से मुलाकात के दौरान अपना पक्ष रखा है कि यदि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कोई बदलाव होता है, तो किसी कद्दावर नेता को ही यह कमान सौंपी जाए। इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप राठौर भी यह बात कह चुके हैं। अब हाईकमान को आगामी निर्णय लेना है। गौर हो कि हिमाचल में कांग्रेस अलग अलग गुटों में बंटी हुई है। ऐसे में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर सभी में खासी खींचतान मची हुई है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, विनोद सुल्तानपुरी सहित अन्य नेताओं के नाम लिए जा रहे है। इसी तरह मंत्री अनिरुद्ध सिंह का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए उछाला जा रहा है। पहले विधायक कुलदीप राठौर का नाम भी लिया जा रहा है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह इस दौड़ में शामिल ही नहीं है। हालांकि वे भी हाईकमान की पसंद बताए जा रहे है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago