देश-विदेश

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! BPSC ने मोटर वाहन निरीक्षक के पदों पर आवेदन मांगे, 3 जुलाई 2025 तक करें अप्लाई

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के 28 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 3 जुलाई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा 10 और 11 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।
10वीं पास वालों के लिए मौका
इस भर्ती के लिए वे युवा आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो और साथ ही ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किया हो। साथ ही अभ्यर्थी के पास गियर वाली मोटरसाइकिल और हल्के वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
मोटर वाहन निरीक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा 1 अगस्त, 2025 की स्थिति के अनुसार मान्य होगी। एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को बिहार राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
वेतनमान
इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को मोटर वाहन निरीक्षक (Motor Vehicle Inspector) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान लेवल-6 निर्धारित किया गया है, जो कि सरकारी वेतनमान संरचना के अनुरूप होगा। चयनित अभ्यर्थियों को मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा तीन विषयों पर आधारित होगी:
सामान्य अध्ययन- 100 अंक
ऑटोमोबाइल या यांत्रिक अभियंत्रण- 100 अंक
मोटर वाहन नियमावली और अधिनियम- 100 अंक
हर पेपर वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQ) होगा, जिसमें 2 घंटे का समय मिलेगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और अन्य अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी श्रेणियों की महिलाएं और 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
अब “Apply Online” सेक्शन में जाकर MVI Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण भरें और डॉक्युमेंट अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago