हरिद्वार:- उत्तराखंड में सरकारी व जंगल की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई धार्मिक संरचना ढहाने की मुहिम जारी है। अवैध धर्म स्थलों पर चलाए जा रहे प्रशासनिक अभियान के तहत आज प्रशासनिक टीम ने कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला गांव में सरकारी विद्यालय में बनी अवैध मजार को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने मजार को हटाया, पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध रूप से बने एक मंदिर के खिलाफ भी यह कार्रवाई की गई।
कनखल थाना क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों से दो मजारों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बनी मजार को हटवाया। इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने कॉलोनी में बनी मजार को ढहाया जा रहा है। मौके पर एडीएम पीएल शाह, लोनिवि, नगर के अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
देश में अवैध धार्मिक ढ़ांचों के खिलाफ मुहिम को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री धामी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से मजार को ढहाने का वीडियो शेयर किया है। साथ ही वीडियो के थ कैप्शन में लिखा है- ‘सफाई अभियान जारी है। देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के क्रम में आज हरिद्वार में अवैध मजार को हटाया गया है।’
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…