उत्तराखण्ड

अभिवावकों को अपने बच्चों में खेल की भावना करनी चाहिए जागृत,साथ ही उन्हें खेलने के प्रति करना चाहिए प्रेरित- मंत्री रेखा आर्या

हल्द्वानी: आज नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री कालाढुंगी विधानसभा स्थित बैलपड़ाव पहुंची जहां उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर मिनी स्टेडियम का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया,साथ ही महिला मंगल दलों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।इंटर कॉलेज में बने इस मिनी स्टेडियम की कुल लागत लगभग 25 लाख रुपये है।  जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही इस मिनी खेल स्टेडियम के बन जाने से आस पास के क्षेत्रों में निवासरत बालक/बालिकाओं को खेलने के लिए ज्यादा दूर नही जाना पड़ेगा और वह सभी यहां पर अपने खेल को और बेहतर बना सकेंगे।हमारी सरकार और खेल विभाग के साथ ही अभिवावकों की यह कोशिश होनी चाहिए कि हम अपने बच्चों में खेल की भावना जागृत करें और उन्हें खेलने के प्रति प्रेरित करें। आज खेल में अपार संभावनाएं हैं और आज के वक्त में हमारे खिलाड़ी देश विदेश में जाकर प्रदेश का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि इसी के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। देवभूमि के बच्चो में प्रतिभा की कोई कमी नही है और निश्चित ही आने वाला समय उत्तराखंड के युवाओं का है और वह अपने खेल के बल पर देश-दुनिया मे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।उन्होंने कहा कि जल्द ही हम 15 से 21 वर्ष के बच्चो के लिए भी खेल छात्रवर्ती योजना लाने जा रहे है।उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनता को दी।कहा कि हमे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ उन्हें खेल के प्रति भी जागरूक करना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा कि वन में अनुशासन का होना अनिवार्य है और खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। इसलिए हमें खेलों में भाग अवश्य लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से जहां शरीर तंदरुस्त रहता है, वहीं दिमाग में भी ताजगी बनी रहती है।उन्होंने कहा कि शरीर के विकास के लिए खेल आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी  प्रतीक जोशी ,युवा कल्याण अधिकारी  डीएन कांडपाल , युवा कल्याण अधिकारी मती वंदना , मण्डल अध्यक्ष  जोगा सिंह मेहरा , मण्डल महामंत्री  विनोद लोहनी , सांसद प्रतिनिधि  इन्दर रावत ,ग्राम प्रधान मती राजेन्द्र कौर ,विधायक प्रतिनिधि  भुवन जोशी , सामाजिक कार्यकर्ता  अशोक खुल्बे ,पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मती दीपा धौंडियाल ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष  जगदीश गोस्वामी ,मंडल मंत्री  दिवान बिष्ट  सहित पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago