उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानाचार्य को लाइब्रेरी में जनरल नॉलेज की पुस्तक रखने और कम वजन वाले छात्रों को बेहतर डाइट देने के दिए निर्देश

पिथौरागढ़: आज पिथौरागढ़ जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में शूटिंग रेंज का लोकार्पण किया, इससे पूर्व उन्होंने ऐंचोली में एफसीआई के खाद्यान्न गोदाम का स्थलीय निरीक्षण भी किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।स्पोर्ट्स कॉलेज निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा को लाइब्रेरी में जनरल नॉलेज की पुस्तक रखने और कम वजन वाले छात्रों को बेहतर डाइट देने के निर्देश दिए उन्होंने कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इससे पूर्व मोस्टामानू मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद की खुशहाली की कामना की।

वहीं खेल मंत्री रेखा आर्या पिथौरागढ़ के टकाना पहुंचकर ” सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम” परिसर में नवनिर्मित “शूटिंग रेंज भवन” का लोकार्पण किया।इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया गया ,साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियो का हालचाल जाना।तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।

इस दौरान खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियो को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह देखकर बेहद खुशी हुई कि सीमांत जिला होने के बावजूद भी यहां के खिलाड़ी अनेक खेलो में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने सभी खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत के साथ खेलने को कहा, साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि हमारी सरकार व खेल विभाग खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है और उनके भविष्य को संवारने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।इस दौरान मंत्री नेसभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओ संग करी बैठक, आगामी चुनावों के मद्देनजर अभी से तैयारी करने की कही बात

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का पिथौरागढ़ जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।कैबिनेट मंत्री ने बैठक में कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही साथ ही सभी को आगामी चुनावों को लेकर तैयारी करने के लिए भी कहा।वही उन्होंने सभी की समस्याओं को भी सुना और आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

कार्यक्रम में इस दौरान जिलाध्यक्ष  गिरीश जोशी ,जिला पंचायत अध्यक्षा मती दीपिका बोरा , जिलाधिकारी मती रीना जोशी ,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष  मनोज सामंत ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य  गणेश गणेश भंडारी ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  ललित पंत ,जिला महामंत्री  राकेश देवलाल ,जिला क्रीड़ा अधिकारी  प्रताप सिंह  सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago