उत्तराखण्ड

15-21 वर्ष के बच्चों के लिए जल्द शुरू होगी खेल छात्रवृत्ति योजना, खिलाड़ियो को खेल प्रतिभा निखारने का मिलेगा अवसर- मंत्री रेखा आर्या

मुनस्यारी(पिथौरागढ़): आज  प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मुनस्यारी में स्थित पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी है कि मुनस्यारी जैसे खूबसूरत इलाके में एडवेंचर ट्रेनिंग के लिहाज से इस बेहद मुफीद इंस्टीट्यूट की खेल विभाग के तहत नींव रखी गई जिसका की आज विधिवत लोकार्पण किया गया है।निश्चित ही साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में यह संस्थान एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा,जहां वह अब प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।इस इंस्टीटूट के जरिये हम उत्तराखंड में ट्रेनिंग और प्रशिक्षण के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेंगे। साथ ही पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण शिक्षण संस्थान में खेल विभाग जल्द ही कई बड़े एडवेंचर कोर्सेज और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण शुरू करेगा जिसका लाभ साहसिक पर्यटन के शौकीनों को प्राप्त होगा।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियो के प्रति हमारी सरकार व खेल विभाग लगातार प्रयासरत है। खेल के प्रति खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही हम 15-21 वर्ष के बच्चों के लिए भी खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू करने जा रहे हैं जिसकी स्वीकृति माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा प्रदान कर दी गई है ,इसके जरिए अब खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर प्राप्त होंगे।खेल विभाग की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा और खिलाड़ियो के लिए लगातार प्रयास कर रही है।कहा कि जल्द ही यहां भी ओपन जिम बनाये जाएंगे जिससे लोग स्वस्थ्य रहे।

खेल मंत्री ने कहा कि यदि अपने जीवन को स्वस्थ्य रखना है तो खेल से बढ़कर कुछ और नही है।आप खेलते रहने से अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही अपने मन को भी स्वस्थ रख सकते हैं।साथ ही कहा कि इस क्षेत्र के खिलाड़ियो को किसी न्यूट्रिशन की जरूरत नही है।यहां की साफ व स्वच्छ हवा का वातावरण उन्हें स्वस्थ्य रखता है।साथ ही उन्होंने कहा कि यहाँ पर जब राज्यस्तरीय और खेल महाकुंभ का आयोजन होगा तो निश्चित ही यहां के खिलाड़ियो की प्रतिमा निखरेगी और वह भी राष्ट्रीय खेलो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे।  साथ ही इस दौरान मंत्री ने सस्थान का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  गिरीश जोशी,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण  जितेंद्र सोनकर जी,उपनिदेशक  शक्ति सिंह ,मंडल अध्यक्ष  दुर्गा प्रसाद ,विधायक प्रतिनिधि  हीरा चिराल , ज़िला क्रीड़ा अधिकारी  सहित स्थानीय जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कैबिनेट मंत्री ने मुनस्यारी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयारी करने के दिये निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने मुनस्यारी भ्रमण के दौरान आज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की।जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या का स्वागत एवं अभिनंदन किया।बैठक में मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए और सरकार की योजनाओं की जानकारी दे ।कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश के साथ ही राज्य में कई अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे है।आज ऑल वेदर रोड,ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना,देहरादून-दिल्ली फोरलेन हाइवे सहित कई सारी योजनाओ पर काम चल रहा है। वहीं कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने बॉक्सिंग के खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा लतिका बृजलाल और माही सयाना को सम्मानित भी किया।खेल मंत्री ने दोनों ही छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।कहा कि यह खुशी का विषय है कि पिथौरागढ़ जनपद के खिलाड़ी राज्य का नाम लगातार रोशन करने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  गिरीश जोशी ,मंडल अध्यक्ष  डॉ दुर्गा प्रसाद ,मंडल प्रभारी  दीपक चुफाल ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  रुद्र पंडा , गोकर्ण मर्तोलिया जी,वरिष्ठ कार्यकर्ती मती बसंती , प्रदीप रावत ,मती मुन्नी देवी मंडल ,मती बसंती जोशी , मनोहर दरियाल  सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago