उत्तराखण्ड

वर्तमान बजट को लेकर मंत्री रेखा आर्या का बयान, सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय

चंपावत: आज चंपावत की प्रभारी मंत्री व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यसमिति की बैठक ली। बैठक से पहले मंत्री रेखा आर्या का जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को जरूरी आगामी चुनावों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओ को आगामी चुनावी रणनीति को धार देने के साथ ही ठोस कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ ही सरकार व संगठन में सामंजस्य भी चर्चा के मुख्य एजेंडा में शामिल है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आगामी समय मे देश मे लोकसभा व प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं,ऐसे में भाजपा हर प्रकार की चुनौती का सामना करने को तैयार है।

 

भाजपा की कार्यसमिति की बैठक

साथ ही कैबिनेट व प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओ से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी लोग हर व्यक्ति तक पहुंचाए। हमारी कोशिश है कि हम हर जरूरतमंद तक सरकार की जनउपयोगी योजनाओ को पहुंचाए इसके लिए हमें कार्य करना चाहिए। सरकार की योजनाओ के बारे में बताते हुए प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा के देश में मोदी के नेतृत्व में आज देश का चौमुखी विकास हो रहा है। आज प्रदेश में भी धामी कुशल नेतृत्व में कई सारी योजनाए चलाई जा रही हैं।

इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बजट पर बात करते हुए सर्वप्रथम प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वर्तमान बजट सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय वाला है। इस बजट में हर व्यक्ति का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आम बजट किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओं, उद्योगपतियों समेत सभी वर्गों को राहत देने वाला है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। बताते चलें कि उत्तराखंड में भाजपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से अब तक के प्रत्येक चुनाव में अजेय बनी हुई है। अब उसके सामने लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने की चुनौती है। इसे देखते हुए पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है जिसे लेकर पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। इसी के मद्देनजर कैबिनेट मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आज जिला कार्यसमिति की बैठक ली जिसमे उनके द्वारा कार्यकर्ताओ को आगामी चुनावों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देने के साथ ही अभी से तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, विकास शर्मा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी,  भुवन जोशी, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, जिला उपाध्यक्ष राजू बिष्ट, कैलाश अधिकारी, प्रकाश पांडेय,मोहित पाठक, निर्मला अधिकारी, विधा जुकरिया सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago