उत्तराखण्ड

नगर निगम, देहरादून द्वारा किया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित

देहरादून:- आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज गांधी पार्क पर “मेरी माटी मेरा देश” अभियान जिसमें मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री शहरी विकास उत्तराखंड सरकार द्वारा अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित किया गया। मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता मे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एवम मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा सर्वप्रथम झण्डा रोहण रोहण किया, राष्ट्रगान के उपरांत शिला फालकम का उद्घाटन किया गया। साथ ही इस अवसर पर पवित्र मिट्टी व दीयो को हाथ में लेकर सभी को पंच प्रण शपथ दिलाई गई। इसके बाद कार्यक्रम मे आए हुए सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गांधी पार्क के खुले प्रांगण में आज का यह कार्यक्रम सा सम्मान किया गया।

मंत्री द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि 15 अगस्त1947 भारतीय इतिहास का सर्वाधिक भाग्यशाली और महत्वपूर्ण दिन था ,जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारत देश के लिए आजादी हासिल की। आज हम उनकी महान सेनानियों की याद में एवं उनके सम्मान में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भारत को आजाद हुए 77 साल हो गए हैं और हम सभी 140 करोड़ देशवासी हमारे सेनानियों के इस बलिदान को कभी भूल नहीं सकते।  मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित करने का अवसर आज प्राप्त हुआ है।

महापौर सुनील उनियाल गामा द्वारा कहा गया कि आजादी के लिए जिन्होंने अपना योगदान दिया ,बलिदान दिया, त्याग किया है ,तपस्या की है ,उन सभी का आज के कार्यक्रम में आदरपूर्वक में नमन करता हूं। स्वतंत्रता के आंदोलन में हमारी मातृ शक्ति, देश की युवा शक्ति, देश के किसान ,गांव के लोग, हमारे सिपाही ,ऐसे अनेकजनों ने अपना योगदान दिया है, गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल कर, हमारा देश पंच प्रण को समर्पित होकर एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, मेयर सुनील उनियाल गामा ने सभी को अपनी सेल्फी  http://merimaatimeradesh.Gov.in पर अपलोड करने की अपील की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago