उत्तराखण्ड

एम्स ऋषिकेश में एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड का उद्घाटन, बच्चों के इलाज के लिए नई उम्मीद

ऋषिकेश:-  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब बच्चों की हर गंभीर बीमारी का उपचार एक छत के नीचे होगा। यहां सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। वार्ड में बच्चों का उपचार शुरू कर दिया गया है। जल्द ही एम्स प्रशासन इस वार्ड का विधिवत संचालन शुरू करने जा रहा है। एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह पूर्व में पीजीआई के पीडियाट्रिक पल्मोनरी विभाग में प्रोफेसर रह चुकी हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में बच्चों की विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एडवांस सेंटर स्थापित है। इसी तर्ज पर प्रो. मीनू सिंह ने एम्स ऋषिकेश में भी सेंटर फाॅर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड की योजना बनाई थी, जो अब धरातल पर उतर चुकी है।

एम्स में 42 बेड का सेंटर फाॅर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। वार्ड में निक्कू, पिक्कू सुविधा संग पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक कार्डियो वेस्कुलर सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी आदि की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। यहां आईसीयू बेड के साथ ही सामान्य बेड भी हैं। पहले एम्स में बच्चों से संबंधित अलग-अगल बीमारियों का उपचार अलग विभागों में होता था। अब नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों की गंभीर बीमारियों का उपचार सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड में किया जाएगा।

एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रो. मीनू सिंह दो अन्य एम्स के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। प्रो. मीनू के पास एम्स भटिंडा पंजाब व एम्स रेवाड़ी हरियाणा की जिम्मेदारी भी है। सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। यहां बच्चों का उपचार भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही विधिवत रूप से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। –प्रो. मीनू सिंह, निदेशक एम्स ऋषिकेश

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago