उत्तराखण्ड

एम्स संस्थान ने किया इमरजेंसी विभाग की सेवाओं में विस्तार

एम्स ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में पेशेंट को रिसीव व भर्ती करने में अब और आसानी होगी। नई सुविधा से मरीज के इलाज में विलम्ब नहीं होगा और उसे तत्काल इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल की सुविधाओं में इजाफा करते हुए इमरजेंसी विभाग का विस्तारीकरण कर ’पेशेंट रिसिविंग बे’ सुविधा शुरू की गई। आपात स्थिति के मरीजों के इलाज में समय की महत्ता को देखते हुए एम्स ऋषिकेश ने आज से इमरजेंसी विभाग की व्यवस्थाओं में बदलाव कर मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने से जहां इमरजेंसी गेट तक पहुंचने वाले मरीज का अब बिना समय गंवाए तत्काल इलाज शुरू किया जा सकेगा, वहीं इमरजेंसी विभाग में एक ही समय में अब एक साथ 40 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जा सकेगा।

 

पेशेंट रिसिविंग बे’ सुविधा शुरू

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने मंगलवार को विस्तारीकरण के तहत इमरजेंसी के ’पेशेंट रिसिविंग बे’ का एम्स अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज से रिबन कटवाकर शुभारंभ कराया। उन्होंने इस सुविधा को गंभीर मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से पेशेंट को अस्पताल की इमरजेंसी में रिसीव करने और उसे ट्रॉयज करने में आसानी होगी। साथ ही बहुत ही कम समय में आपात स्थिति के मरीज का तत्काल इलाज शुरू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी का नया एरिया पूर्ण तौर से सीसीटीवी की निगरानी में है, लिहाजा अब मरीजों के इलाज और स्टाफ द्वारा मरीजों के साथ किए जाने वाले बर्ताव को भी मॉनिटर किया जा सकता है।

नई व्यवस्था के तहत ’पेशेंट रिसिविंग बे’ में अब मॉनिटर की सुविधा युक्त 6 वेन्टिलेटर बेड और 4 रिसेसिटेशन बेड बढ़ाए गए हैं। बेड बढ़ाए जाने से अब एम्स की इमरजेंसी में बेडों की संख्या 40 हो गई है। गौरतलब है कि अभी तक एम्स की इमरजेंसी में कुल 30 बेडों की व्यवस्था थी। इनमें 12 बेड रेड एरिया और 12 बेड येलो एरिया के अलावा गंभीर मरीजों के लिए 6 आईसीयू बेड शामिल हैं।

डॉ.पूनम अरोड़ा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन ) ले. कर्नल एआर मुखर्जी, डीन एकेडेमिक प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित त्यागी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर ट्रामा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम, जनरल मेडिसन विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर, जनरल सर्जरी के एचओडी प्रो.सोमप्रकाश बासु, फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र हांडू, डा.नीरज कुमार, डॉ.मधुर उनियाल, डॉ.पंकज शर्मा, इमरजेंसी विभाग की एचओडी डॉ. निधि केले,डॉ. पूनम अरोड़ा,डॉ. सुब्रह्यण्यम, सीएनओ डॉ.रीटा शर्मा, विधि अधिकारी प्रदीप चंद्र पांडेय सहित कई फैकल्टी सदस्य व नर्सिंग ऑफिसर्स मौजूद थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago