उत्तराखण्ड

भाजपा पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर बोला हमला

देहरादून: भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के कोदा झंगोरा के जरिये पहाड़ प्रेम और बेरोजगारों के हितैषी होने के प्रदर्शन को आडंबर करार देते हुए कहा कि वह इस आड़ मे पार्टी हाईकमान मे अपने नंबर बढ़ाने की जुगत मे लगे हैं।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज पूर्व सीएम बेरोजगारों की चिंता करते हुए पद यात्रा कर रहे है, लेकिन तब वह चुप आँखे बन्द कर रहे थे, जब राज्य मे नौकरियों से लेकर संसाधन लुट रहे थे। उनके कार्यकाल मे तमाम भर्ती घोटाले हो गए और वह चुपचाप अंजान बनकर रहे। वहीं विधान सभा भर्ती घोटाला भी उनकी नजर में था और पहले पूर्व विस अध्यक्ष का बचाव और फिर रक्षात्मक मुद्रा मे लौट गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उस काल को घपले घोटालों के काल के रूप मे जाना जाता है। कई बार घड़ियाली आंसू और राजनेतिक वनवास पर जाने की बात कहने वाले हरदा अब खुद को कांग्रेस की राजनीति मे बने रहने के लिए लगातार सियासी नौटंकिया कर रही है।

चौहान ने कहा कि उनकी मंडुवा जंगोरा और मेरा गाँव जैसे नारों को खुद कांग्रेसी ही पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर वह खुद स्वीकार कर चुके है कि उनके विधायकों ने भी उनकी योजनाओं पर आवाज नहीं उठाई। इसका प्रमुख कारण यह रहा कि पूर्व सीएम गाँव पर भाषण तो दे रहे थे, लेकिन खनन और शराब को प्रोत्साहित करते रहे। आज उतराखंड के उत्पाद और नैसर्गिक सौंदर्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयास से अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर स्थान पा रहे है। खाडी देशों मे भी उतराखंड के उत्पाद अहंम स्थान बना रहे है जो की यहाँ के बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का बेहतर प्लेटफार्म बन रहा है।

चौहान ने कहा कि पहाड़ और उसके नैसर्गिक सौंदर्य को सरंक्षण के साथ युवाओं को बेहतर रोजगार के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उसके नतीजे भी सामने आ रहे है। पहले योजनाएं भाषण और कागजो मे थी, लेकिन अब धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है। योजनाएं जनता के हित मे बने तो विश्वास हासिल होगा। हरदा के झलसे मे कांग्रेसियों का टोटा इस बात को पुख्ता कर रही है की वह जनता के साथ अपनो का भी विश्वास खो चुके है और अपनी असहज स्थिति से बचने के लिए सियासी नौटंकी कर रहे है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago