उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दिनेश अग्रवाल के बाद अब गंगवार परिवार ने भी छोड़ी कांग्रेस

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में पहले चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पार्टी के हाथ छुड़ाकर बीजेपी में भाग रहे है। अब कांग्रेस को नया झटका उधमसिंह नगर जिले से लगा है, यहां जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने कांग्रेस को बाय-बाय बोले हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

गंगवार दंपति ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को अपना इस्तीफा भेज दिया है, गंगवार दंपति ने कांग्रेस में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है, बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में गंगवार दंपति ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था, लेकिन दो साल के अंदर की गंगवार दंपति ने फिर से पलटी मारी और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कयास लगाए जा रहे है कि गंगवार दंपति जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते है।

सुरेश गंगवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी की बैठकों में न तो उन्हें बुलाया जाता है और न ही लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी ने उनसे कोई संपर्क किया और न ही उनके किसी ने चर्चा की। कांग्रेस में लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है, इसीलिए वह अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे है।

सुरेश गंगवार और उनकी पत्नी का इस तरह पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है, गंगवार परिवार चार बार से जिला पंचायत की कुर्सी पर काबिज है, बता दें कि कल सात अप्रैल को ही देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी बीजेपी के दामन थाम लिया था, जो कांग्रेस के लिए अपने आप में बड़ा झटका था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago