उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू-कश्मीर के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन की ओर से हरियाणा चुनाव के लिए जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को भी शामिल किया गया है।
छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी अपने बड़े और अहम फैसलों के लिए चर्चाओं में रहे हैं समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के जरिए मुख्यमंत्री धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं।
माना जा रहा है कि सीएम धामी की इसी सख्त और कुशल प्रशासक वाली छवि भुनाने के लिए भाजपा ने जम्मू कश्मीर के बाद अब उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में भी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री धामी ने देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…