दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार दोपहर में बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह से अच्छी धूप खिली थी। दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
वहीं, शनिवार को ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय कुछ इलाकों में घने बादल आने के बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में अब तेज बारिश के आसार नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मयूर विहार में 15, रिज में 5.7 और लोधी रोड में बारिश ट्रेस की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 92 से 66 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई थी। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…