उत्तराखंड में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। चटख धूप के दिन में पसीने छुटा रही है। जबकि, शाम को ठिठुरन बरकरार है। अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को मौसम के करवट बदलने की आशंका जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
प्रदेश में तीन दिन पहले हुए वर्षा के बाद लगातार चढ़ रहे पारे की रफ्तार थम गई थी, लेकिन अब शुष्क मौसम के कारण पारा फिर चढ़ रहा है। गुरुवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन में तेज धूप ने पसीने भी छुटाए। सुबह-शाम हल्की सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रही।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप खिलने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…