उत्तराखण्ड

राज्यभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों व सहायिकाओं के लंबित मानदेय का भुगतान न होने से परेशान

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कोरोनाकाल में लगातार सेवाएं देने के बाद राज्यभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों व सहायिकाओं के लंबित मानदेय का भुगतान न होने से परेशान हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। एक साल से किराए पर चल रहे आंगनबाड़ी भवनों का किराया सरकार द्वारा भुगतान नही करने के कारण कार्यकर्तियों पर आंगनबाड़ी केन्द्र खाली किए का दबाव पड़ रहा है।

उत्तराखंड में लगभग 20,068 बड़े, जबकि 5140 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें तकरीबन 45 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ति और सहायिका कार्यरत हैं जिन्हें  दो महीने से लेकर 6 महीनों से मानदेय नहीं मिला है । ऐसे में कार्यकर्ति आर्थिक तौर पर परेशान हैं ऐसे में उनका परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है।

कोरोना संक्रमण काल में आंगनबाडी कार्यकर्तियों व सहायिकाओं ने गांव-गांव जाकर अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों तक मदद पहुंचाई पर सरकार को इस समय उनका दर्द नहीं दिख रहा है। मानदेय पर परिवार पालने वाली कार्यकर्तियों व सहायिकाओं द्वारा निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने के बदले में उन्हें यह ईनाम दिया जा रहा है।

कांग्रेस की मांंग है कि सरकार अतिशीघ्र कार्यकर्तियों व सहायिकाओं तथा आंगनबाड़ी केंद्र  के भवनों का किराया समय पर चुकाया जाए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि , आंगनबाड़ी  कार्यकर्तियों व सहायिकाओं को शासकीय कामकाज में आने- जाने हेतु जनपद व जिले तक आने-जाने के खर्च का भुगतान हो।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago