हिमाचल प्रदेश:- भारतीय सेना में अग्निवीर तैनात कांगड़ा जिले के हलूं गांव निवासी नवीन कुमार (25) कारगिल के द्रास सेक्टर में बलिदान हो गए। मंगलवार मध्यरात्रि नवीन जब ड्यूटी पर तैनात थे, तब वहां भूस्खलन हुआ और वह उसकी चपेट में आ गए। बुधवार सुबह नवीन की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार बेसुध हो गया। जवान नवीन परिवार का इकलौता बेटा था। बहन की शादी हो चुकी है। नवीन की मौत का समाचार मिलने के बाद उनके घर पर परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। इस दौरान माता, बहन, दादा, दादी का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक थुरल पंचायत के गांव हलूं निवासी अग्निवीर नवीन कुमार (25) पुत्र राजमल कारगिल के द्रास सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात थे। नवीन के पिता भी 13 जैक में हवलदार सेवानिवृत्त हुए थे, जिनका पांच वर्ष पहले देहांत हो चुका है।
परिवार में माता अजुध्या देवी, दादा भूमी राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी, बहन शिवानी और बहनोई मुनीष कुमार आदि हैं। नवीन कुमार ने जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुरल से पास की थी। ग्रेजुएशन करने के लिए विक्रम बतरा कॉलेज पालमपुर में दाखिला लिया और इसी दौरान दिसंबर 2022 को सेना में भर्ती हुए थे। जनवरी 2023 को अग्निवीर भर्ती हुए नवीन ने जबलपुर में प्रशिक्षण लिया और 13 जैक में कारगिल के द्रास सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात हुए। थुरल पंचायत की प्रधान वंदना कायस्थ ने बताया कि नवीन कुमार का पार्थिव देह वीरवार को पैतृक गांव में पहुंचेगी। वीरवार को पैतृक गांव हलूं में न्यूगल खड्ड के किनारे राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल से संबंध रखने वाले अग्निवीर नवीन कुमार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नवीन कुमार का गत दिवस जम्मू-कश्मीर के कारगिल में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन की घटना में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…