देश-विदेश

रोहतक के चिड़ी गांव में सर्विस स्टेशन संचालक की निर्मम हत्या

हरियाणा के रोहतक के चिड़ी गांव में एक सर्विस स्टेशन संचालक की बेरहमी से पीटकर और वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घायल को जब लोग बचाने पहुंचे तो उन पर भी गाड़ी चढ़ा दी। सभी घायलों को चिड़ी सीएचसी से पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

चिड़ी निवासी नवीन ने पुलिस को बताया है कि सीएचसी के पास उसका सर्विस स्टेशन है। उसके पिता बलजीत सर्विस स्टेशन संभालते थे। वह 13 अप्रैल को सर्विस स्टेशन बंद कर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक से घर के लिए निकले थे। उसे सूचना मिली कि उसके पिता वकील की डेयरी के पास घायल हालत में पड़े हैं।  इस पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर हिमांशु, राजीव, रवि, नवीन और हितेश घायल हालत में मिले। उन्होंने बताया कि उसके पिता रास्ते में गंभीर हालत में पड़े हुए थे, जब वे उन्हें उठा रहे थे, तभी पीछे से आई एक गाड़ी उन्हें टक्कर मारने के बाद उसके पिता को कुचलते हुए निकल गई।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बलजीत और हितेश को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इसके बाद हिमांशु, नवीन, राजीव, रवि को भी रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने बलजीत को मृत घोषित कर दिया। नवीन का कहना है कि एक माह पहले गांव के ही मोनू ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसके पिता को मारपीट कर जान से मारने की नीयत से रोड पर डाला गया उसके बाद गाड़ी चढ़ा दी गई। उसने गांव के मोनू पर हत्या का आरोप लगाया है।  चिड़ी में सर्विस स्टेशन संचालक की मौत का मामला सामने आया है। किसी ने सर्विस स्टेशन संचालक को वाहन से टक्कर मारी है। बेटे नवीन की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। समरजीत सिंह, प्रभारी, लाखनमाजरा थाना।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago