सोलन:- गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में खालसा सृजना दिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। वहीं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें रागी जत्थों सहित विशेष रूप से जगाधरी से आए भाई भूपेंद्र सिंह ने कीर्तन और गुरुबचनों से संगत को निहाल किया। साथ ही संगतों को खालसा सृजना दिवस के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि आज के दिन श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की सृजना की थी। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष रूप से दस्तार बंदी यानी पगड़ी बंधने का कार्यक्रम भी हुआ।
गुरुद्वारे के अध्यक्ष अमरप्रीत ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में रविवार को खालसा सृजन दिवस मनाया गया। इसमें विशेष रूप से कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह सभी को आपसी भाईचारे प्रेम और कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सिख पंथ की स्थापना की गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…