उत्तराखण्ड

किसान दिवस के अवसर पर किसान संवाद कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को किया संबोधित

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को किया। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भी भावपूर्ण स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में कृषकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में किसानों द्वारा अपने अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी रखी। कृषि मंत्री ने किसानों की समस्या के संबंध में विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा उन्होंने किसानों और गरीब वंचितों के हित में काम किया है। ऐसे राजनेता देश के अंदर बहुत कम हुए हैं। उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। मुख्यमंत्री के रूप में जोत अधिनियम, 1960 को लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके। चौधरी चरण सिंह ने अत्यंत साधारण जीवन व्यतीत किया और उन्होंने कई किताबें-पुस्तिकाएं लिखी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर वह व्यक्ति बैठा है,जो किसान और जवान की चिंता करता है। उन्होंने कहा किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा देश के किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। देश की जीडीपी में किसान का अहम योगदान है। उन्होंने कहा अभी तक 8.5 करोड़ किसानों को किसान समान निधि योजना की धनराशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनाने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में कृषि बागवानी, अरोमा,मौन पालन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा आज मिलेट (श्री अन्न) को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट्स के उत्पादन तथा उसके विपणन के लिए राज्य में मिलेट मिशन का संचालन किया गया है। जिसमे रू.73 करोड़ की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा श्री अन्न स्वास्थ की दृष्टि से बेहद लाभदायक है। मंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडुवे का एमएसपी 35.78 रूपये से बढ़ाकर 38.46 रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों का उचित दाम मिलने से मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा आज एप्पल मिशन के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त फल पौध उपलब्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो सेब के उत्पादन को दोगुना किया जाएगा। इस दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी कृषि विभाग के अधिकारीगण सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago