रुद्रपुर : प्रदेश के कृषि एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज जिला योजना अंतर्गत वित्त पोषित जनपद के उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान में कृषकों को हाइड्रोपोनिक विधि से प्रशिक्षण हेतु 08 लाख की लागत से बने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा स्थापित फेन एण्ड पैड पॉलीहाउस का उद्धघाटन किया।
उन्होंने कहा कि हाइड्रोपोनिक विधि से बने इस पॉलीहाउस में जल के एक-एक बूँद का सही इस्तेमाल किया जाता है। इस पॉलीहाउस में हम बेमौसमी सब्जी-फल भी उगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश के अन्दर 50 हजार से अधिक पॉली हाउस लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि 2025 में जब हमारा राज्य 25 साल का होगा तब उद्यान, मिलट्स के क्षेत्र में हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे। ऐसे में इन योजनाओं की अपनी अलग महत्त्वता हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, निदेशक यूआइआरडी आरडी पालीवाल, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…