उत्तराखण्ड

जल्द उत्तराखंड में की जाएगी एयर कनेक्टिविटी स्कीम लॉन्च, इस सम्बन्ध में एलायंस एयर के साथ किया जाएगा MoU

देहरादून:- मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग तथा  एलायंस एयर के साथ राज्य में #AirConnectivity को मजबूत करने के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने जानकारी दी, कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी स्कीम लॉन्च की जाएगी। इस सम्बन्ध में एलायंस एयर के साथ एक MoU किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा वीजीएफ स्पोर्ट मॉडल के माध्यम से आरम्भ में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर फिक्सड वीजीएफ मॉडल पर वाराणसी -पंतनगर- वाराणसी तथा पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही कॉस्ट माइनस रेवेन्यू मॉडल के आधार पर अमृतसर-देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-देहरादून तथा देहरादून-अयोध्या-देहरादून मार्गों पर एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। इन मार्गों पर 70 सीटर प्लेन की सेवाएं ली जाएंगी। यह हवाई सेवा मार्च के पहले सप्ताह में आरम्भ हो जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन राज्य होने के कारण प्रदेश में मजबूत #AirConnectivity तथा हवाई सेवाओं में सुधार होना आवश्यक है। बेहतर हवाई सेवाओं के कारण दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को अधिक से अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा आपातकालीन स्थिति में स्थानीय लोग भी लाभान्वित होंगे। बैठक में अपर सचिव सी रविशंकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago