उत्तराखण्ड

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। अभी तक कुल 6 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं। शुक्रवार को ऐश्वर्या रावत के नाम से रिटर्निंग कार्यालय ऊखीमठ से नामांकन प्रपत्र खरीदा गया। बता दें कि विस उपचुनाव के लिए ऐश्वर्या रावत का नाम भाजपा के पैनल में शामिल है। उन्होंने कहा वह अपनी मां के जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहती हैं। इधर, रिर्टनिंग अधिकारी व उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक छह नामांकन प्रपत्र की बिक्री हो चुकी है। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र जमा नहीं किए हैं।

जयदीप बर्त्वाल ने दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के धर्मपुत्र के तौर पर केदारनाथ विस उप चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी की है। कहा कि भाजपा की परिपाटी रही है कि उप चुनाव में परिवार को तरजीह दी जाती है, ऐसे में भावनात्मक व धर्मपुत्र के नाते मैं भी अपनी दावेदारी कर रहा हूं। साथ ही, पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी चुनती है, उसके लिए भी समर्पित भाव से कंधा से कंधा मिलाकर काम करुंगा।

प्रेसवार्ता में भाजपा नेता व हेमवती नंदन बहुगुणा विवि श्रीनगर गढ़वाल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयदीप बत्र्वाल ने कहा कि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का निधन लापरवाही के कारण हुआ। उन्हें, जिस देखरेख की जरूरत थी, वह उन्हें नहीं दी गई। साथ ही उनके आखिरी समय में मुझे उनसे मिलने नहीं दिया गया। यहां तक कि मेरे खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत के ऑपरेशन की तिथि तय करने मेदांता अस्पताल गए थे, वहां चिकित्सकों से विचार-विमर्श के बाद लौटते समय जाखण पुलिस द्वारा फोन कर बताया गया कि उनके खिलाफ शिकायती पत्र मिला है। कहा कि मुझ पर धमकाने के आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आखिरी समय में मुझे शैलारानी रावत, जो मेरी अम्मा थी, मुझे उनसे मिलने नहीं दिया गया। साथ ही मुझसे उनकी चिता को मुखाग्नि देने का अधिकार भी छीना गया। कहा कि भले ही मेरा उनके साथ खून का रिश्ता नहीं था पर बीते तीन दशक तक मैं एक धर्मपुत्र के तौर पर उनके साथ एक साए के रूप में रहा हूं। जयदीप बत्र्वाल ने कहा कि मां ने जो कहा, एक पुत्र के तौर पर उन्होंने सभी फर्ज निभाए, पर आज उनके निधन के बाद बेटी की तकरार से आहत हैं। कहा कि मां ने प्यार में मुझसे सबकुछ मांगा, जो मैंने खुशी-खुशी दिया और आज बेटी तकरार कर रही है, जो सही नहीं है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago