उत्तर प्रदेश

महाकुंभ हादसे पर अजय राय का सरकार पर निशाना, मरने वालों की सूची जारी करने की मांग

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मृत्यु सरकार ने मानी है। उसी दिन पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार रॉय की मौत हुई है। इस मौत को पुलिस नकार रही है। कुंभ मेला पुलिस ने पांच फरवरी को ट्वीट किया था। इसमें मौत की वजह भगदड़ नहीं बल्कि दूसरी वजह बताई है। सवाल यह है कि अपने ही उप निरीक्षक की मौत को सरकार क्यों नकार रही है।

पुलिस की डायरी में 29 को सुबह 12.30 बजे दर्ज किया है कि उनकी ड्यूटी महाकुंभ में थी और मौत की बात लिखी गई है। जब सरकार अपने ही उप निरीक्षक की मौत को दबा रही है तो आम आदमी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे स्पष्ट है कि महाकुंभ में बड़ी संख्या में मौत हुई है। सरकार सूची जारी करे।

घायलों की कोई सूची जारी नहीं की गई

उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक की मौत पर कोई अधिकारी मौके पर नहीं गया। जब पांच को मै वहां पहुंचा तो छह को एस पी मौके पर पहुंचे।। यह सरकार की संवेदनहीनता है। जब सरकार अपनी पुलिस को लेकर गंभीर नहीं है तो अन्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2019 में कुंभ का बजट 1300 करोड़ था जो अब 7500 करोड़ कर दिया गया। खास बात यह है कि भगदड़ के बाद एक भी टोल फ्री नंबर जारी नहीं किया गया। कुंभ में लापता, घायलों की कोई सूची जारी नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका से लाए गए लोगों के साथ अमानवीयता की गई है। लोगो को खाने के लिए बेड़ियां नहीं खोली गई। भारत के लोग पूरी दुनिया में हैं लेकिन आज सब अपमान महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोलंबिया की सरकार ने अपने नागरिकों को सम्मान बुलाया लेकिन भारत के पीएम यह नहीं कर पाए।

इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद

भारत के लोग जिस तरह से लाएं गए यह सिर्फ उनका अपमान नहीं है। बल्कि पूरे देश की जनता का अपमान है। अमेरिका की एजेंसी ने खुद फोटो जारी किया है। हम इसकी निंदा करते हैं। दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम शून्य से आगे बढ़ रहे हैं। जनता हमारे साथ है। इस दौरान प्रवक्ता मनीष हिंदवी, पुनीत पाठक भी मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago