उत्तराखण्ड

अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला, जोशीमठ को लेकर कहीं ये बात

हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जोशीमठ में सरकार विकास को विनाश की तरफ ले गई। विकास के जो पैरामीटर हैं उनका पालन नहीं किया गया। एक्सपर्ट, साइंटिस्ट व रिसर्च करने वालों ने सरकारों को समय-समय पर सतर्क किया। जागरूक लोगों ने विकास कार्य का विरोध किया था। एनटीपीसी की वजह से पहाड़ों को खोखला कर दिया गया। मुनाफे के चक्कर में जोशीमठ व आसपास के क्षेत्रों को बर्बाद किया गया है।

रविवार को उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव हल्द्वानी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि केदारनाथ में जिस समय आपदा आई और बड़ी संख्या में लोगों की जान गई। सरकार ने उससे भी कुछ नहीं सीखा। जोशीमठ में विकास कार्य के दौरान एनटीपीसी, सरकार व ठेकेदारों को जिन बातों का ध्यान रखना था वह नहीं रखा। जिसके कारण हुए नुकसान की भरपाई क्या सरकार कर पाएगी? कहा कि समाजवादी पार्टी का मानना है जो बाजारी भाव है उतना मुआवजा विस्थापन के लिए देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उत्तराखंड के हैं। अगर ये सभी जोशीमठ के लोगों का ध्यान नहीं रखेंगे तो कौन देगा?

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

2024 के चुनाव पर अखिलेश ने कहा कि जिस प्रदेश ने बीजेपी की सरकार बनाई वही प्रदेश बीजेपी को बाहर कर देगा। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 2014 व 2019 में इतनी सीटें नहीं जीती होती तो शायद सरकार नहीं बनी होती। बीजेपी का घोषणापत्र उठाकर देखिए 2022 अभी खत्म हुआ है। इन्होंने जो वादे 2022 तक करने को कहे थे वह पूरे नहीं किए। किसान की आमदनी आज तक नहीं बढ़ी। जरूरत की हर चीजें महंगी हो गई है। कुछ लोगों के हाथ में बाजार दिया जा रहा है।

अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले प्रधानमंत्री नहीं हैं जिन्होंने सफाई के लिए कहा हो, लेकिन झाडू उठाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। लेकिन आज तक सड़कों से कूड़ा खत्म नहीं हो सका। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि बीजेपी को देश से हटाओ।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड जितना छोटा स्टेट है उतने ही घोटाले यहां हो रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां की नौकरी देने की व्यवस्था को देखकर दंग रह गया। उन्हें पढ़ने को मिला कि पुरानी सरकार ने भ्रष्टाचार किया है तो हम भी भ्रष्टाचार करेंगे। जब विधानसभा में इतने बड़े पैमाने में घोटाला हो गया बाकी विभाग व भर्ती में तो होगा ही। यहां की सरकार ने उत्तर प्रदेश से सीखा है पेपर लीक। उन्होंने यहां तक कह दिया हमारे मुख्यमंत्री बता देते होंगे पेपर कैसे लीक करना है। क्योंकि यूपी में पेपर लीक होते ही उत्तराखंड में पेपर लीक हो जाता है। अखिलेश यहीं नहीं रुके और बोले हमारे मुख्यमंत्री को भी उत्तराखंड बुला लो। नहीं बुला रहे तो उनके कहो नौकरी में भी कुछ आरक्षण दे दो।

बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण के मामले में अखिलेश ने कहा यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। उन्हें भरोसा है कि फैसला गरीबों के पक्ष में आएगा। जो सपने उत्तराखंड बनने पर दिखाए थे वह यहां सब सरकारों ने तोड़ दिए हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए मैंने राहुल गांधी को बधाई दी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी पत्र आया था। यात्रा कांग्रेस का राजनीतिक मुद्दा है। समाजवादी पार्टी के अपने सिद्धांत हैं। उनके साथ हम शामिल नहीं होंगे। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। इसके लिए पदाधिकारी लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago