उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने के निर्देश

उत्तराखंड में मौसम ने फिर एकबार अपना मिजाज बदला है। प्रदेश के कई जिलों में बीती रात से बारिश हो रही है। वहीं आज सुबह राजधानी में भी सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। तो वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण पर है लेकिन बारिश के कारण चारधाम यात्रा में भी परेशान हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

बारिश को लेकर चारधाम यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत

उत्तराखंड में बारिश के चलते भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है लेकिन मौसम विभाग ने आज बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है साथ ही चारधाम यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। तो वहीं मौसम विभाग की जानकारी प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद मुख्य सचिव की ओर से राज्य आपदा कंट्रोल रूम को निर्देश दे दिए गए है। राज्य आपदा कंट्रोल रूम भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

बारिश को लेकर अलर्ट जारी

उत्तराखंड के सभी जिलों के कंट्रोल रूम और विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर हर पल की जानकारी ली जाए जिसके चलते चारधाम यात्रा और आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक दो से तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने के साथ ही 60 से 70 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago