देश-विदेश

पंजाब के सीमावर्ती जिलों के सभी स्कूल बंद, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आशंका

पंजाब:-  पंजाब के सीमावर्ती जिलों जैसे फिरोजपुर, पठानकोट और अमृतसर के सभी सरकारी, इडिड और प्राइवेट स्कूल को बंद कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसको लेकर सभी शैक्षिक संस्थानों को निर्देश दिया है। इसके पीछे क्या वजह है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर  की वजह से लिया गया है।

पंजाब के सीमावर्ती जिलों जैसे फिरोजपुर, पठानकोट और अमृतसर के सभी सरकारी, एडिड और प्राइवेट स्कूल अगली सूचना तक बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक/माध्यमिक) की ओर से सभी स्कूल प्रमुखों को सूचित किया गया है कि वे आदेश की पालना सुनिश्चित करें।

इस निर्णय के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन भारत द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक (ऑपरेशन सिंदूर) के बाद परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। जैसे ही आगे कोई नया आदेश प्राप्त होगा, स्कूलों को सूचित कर दिया जाएगा। सभी स्कूल प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना पूर्व अनुमति के अपना स्टेशन न छोड़ें।

22 अप्रैल को पाकिस्तानी आंतकियों के द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया गया था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस आतंकी हमले के ठीक 15वें दिन यानी मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। भारत के इस हमले में कई पाकिस्तान आतंकियों की मौत हो गई है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, फाजिल्का में भी स्कूल बंद करने के पीछे यही वजह बताई जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago