उत्तराखण्ड

सेलाकुई पुलिस पर मारपीट और बंधक बनाने के आरोप निकले फर्जी, जांच में खुलासा

शिकायतकर्ता राहुल सिंह रावत पुत्र विनोद सिंह रावत, निवासी एफ0आर0आई0 देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के समक्ष प्रस्तुत होकर एक प्रार्थना पत्र थानाध्यक्ष सेलाकुई व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा दिनांक 08-05-2024 की देर रात्री में थाना सेलाकुई में शिकायतकर्ता के साथ अभ्रद्रता तथा मारपीट करने के सम्बंध में दिया गया, जिस पर प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून द्वारा पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी सदर को सौपते हुए प्रकरण में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा तत्काल शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करते हुए थाना सेलाकुई जाकर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की गई। जांच में घटना के समय रात्रि में ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के बयान लेते हुए थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही घटना के दिन के समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, पुलिस कर्मियों द्वारा अपने बयानों में दिनांक 08-05-2024 की रात्री में शिकायतकर्ता द्वारा शराब के नशे में थाना परिसर में आकर थानाध्यक्ष सेलाकुई तथा अधीनस्थ स्टाफ के साथ खनन अधिकारी व police द्वारा उसकी सूचना पर कार्यवाही न करने को लेकर वाद विवाद किया जाना बताया गया। शिकायतकर्ता के शराब के नशे में होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा शिकायतकर्ता का मेडिकल करवाने के उपरांत शिकायतकर्ता का धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए उनके परिचित को थाने बुलाकर शिकायतकर्ता को उनके सुपुर्द करने की बात बताई गई।

उक्त प्रकरण में शिकायतकर्ता का मेडिकल करने वाले डॉक्टर से जानकारी करने पर उनके द्वारा भी अपने बयानो में दिनांक 08-05-2024 को शिकायतकर्ता के शराब के नशे में होने तथा उसके शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान न होने की पुष्टि की गई। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता द्वारा अपने बयानो में पुलिस द्वारा काफी ज्यादा मारपीट किये जाने तथा मारपीट के कारण शिकायतकर्ता के चलने की स्थिति में न होने की बात भी कही गई थी, जबकि थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चैक करने पर दिनांक 09-05-2024 की प्रातः शिकायतकर्ता थाना के प्रागंण में फोन में बात करते हुए घुमता हुआ दिखायी दिया था। पूरे प्रकरण की जांच व सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन व चिकित्सको के बयानो के आधार पर शिकायतकर्ता के साथ किसी प्रकार की मारपीट होने की पुष्टि नही हुई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago