उत्तराखण्ड

भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ उत्तरप्रदेश के 02 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून:-  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” को सार्थक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं, जिसके तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा अलग-अलग थान क्षेत्रों में की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-

1- थाना सेलाकुई

दिनांक 07-07-2024 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान राजा रोड, मजार के पास, सेलाकुई से एक अभियुक्त वाजिद को 172 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्व थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 100/2024, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह जनपद सहारनपुर का निवासी हैं तथा बरेली निवासी अपने रिश्तेदार इंतजार से उक्त स्मैक को कम दामों पर खरीदकर इंडस्ट्रियल एरिया तथा शैक्षिक संस्थानों के आसपास स्थानीय लोगो व छात्रो को उक्त स्मैक बेचकर मुनाफा कमाता है। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त इंतजार की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

( इससे पूर्व भी दिनांक 05-07-2024 को सेलाकुई पुलिस द्वारा सहारनपुर के 01 नशा तस्कर को 7976 नशीले कैप्सूलो के साथ गिरफ्तार किया गया था।)

नाम पता अभियुक्तगण-

1- वाजिद पुत्र अख्तर निवासी ग्राम खुजनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 45 वर्ष

वांछित अभियुक्त-

इंतजार निवासी बरेली

बरामदगी-

172 ग्राम अवैध स्मैक

(अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 51 लाख 60 हजार रुपए)

पुलिस टीम-

(1)- उ0नि0 शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई
(2)- म0उ0नि0 बबीता रावत
(3)- कां0 सुधीर कुमार
(4)- कां0 उपेंद्र भंडारी

2- कोतवाली नगर

दिनांक 07-07-2024 की रात्री एएनटीएफ देहरादून तथा कोतवाली नगर की सयुंक्त टीम द्वारा लक्षमण चौक क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मालवीय रोड से संदिग्धता के आधार पर एक व्यक्ति को चैकिंग के लिये रोकने का प्रयास किया गया, तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस द्वारा मौके पर दबोचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 101.94 ग्राम अवैध स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू तथा नकदी बरामद हुई, अभियुक्त के विरूद्व थाना कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में राजमिस्त्री का कार्य करता था, इस दौरान उसकी पहचान राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी से हुई जो स्मैक सप्लाई का कार्य करता था, अभियुक्त द्वारा जल्दी पैसा कमाने के लालच में राशिद के साथ मिलकर स्मैक सप्लाई का काम करने लगा, अभियुक्त उक्त स्मैक को स्थानीय नशेडियो तथा शिक्षण संस्थानो के छात्रो को बेचकर मुनाफा कमाता था। आज भी अभियुक्त उक्त स्मैक को राशिद से खरीदकर लाया था, जिसे पुलिस द्वारा चैकिंग के द्वारा अभियुक्त से बरामद किया गया। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

नाम/पता अभियुक्त :-

मकसूद पुत्र दिलदार अहमद, निवासी ईनामपुरा, थाना मण्डावर, जिला बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी निकट शर्मा स्कूल, गांधीग्राम कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 31 वर्ष।

वांछित अभियुक्त :-

राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी, देहरादून

बरामदगीः-

(1)- 101.94 ग्राम स्मैक,
(2)- 01 इलैक्ट्रानिक तराजू
(3)- रू0 5500/- नकद

पुलिस टीमः-

कोतवाली नगर

(1)- उ0नि0 नीरज कुमार, चौकी प्रभारी लक्षमण चौक,
(2)- उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद,
(3)- हे0का0 राजेश कुमार

एएनटीएफ देहरादून

(1)- म0उ0नि0 प्रेरणा चौधरी,
(2)- का0 मौ0 एहसान,

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago