उत्तराखण्ड

दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 7 लाख रुपये की अवैध चरस बरामद

नशा तस्करों पर दून पुलिस का कडा प्रहार।

भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ 10-10 हजार रू० के 02 ईनामी अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 07 लाख रू0 मूल्य की 03 किलो 335 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

पूर्व में अभियुक्तों के 02 साथियों को 03 किलो 500 ग्राम अवैध चरस के साथ दून पुलिस ने किया गया था गिरफ्तार

दोनो इनामी अभियुक्त उस समय मौके से हो गये थे फरार, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस थी निरंतर प्रयासरत

अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10-10 हजार रू0 का ईनाम किया गया था घोषित।

गिरफ्तार अभियुक्त पहाडी जनपदों से अवैध चरस लाकर देहरादून तथा हरिद्वार में नशा तस्करों को करते थे सप्लाई।

थाना रायपुर

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा नशे की गिरफ्त में आये लोगों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोडने के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

जिसके क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों तथा नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गयी। थाना क्षेत्रान्तर्गत नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों की काउंसलिंग के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कुछ नशा तस्कर पहाडी क्षेत्रों से भारी मात्रा में अवैध चरस की देहरादून व अन्य स्थानो में सप्लाई कर रहे है।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्धारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुये सुरागरसी पतारसी कर नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में मैनुवली जानकारी एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को कुछ नशा तस्करों के डी0एल0 नम्बर की कार से देहरादून मे अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने के लिये आने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए एफ0डी0 भवन रायपुर के पास एक डी0एल0 नम्बर के संदिग्ध वाहन को चैकिंग के लिये रोका गया, वाहन की तलाशी लेने पर वाहन सवार व्यक्तियों नीरज कठैत व सौरभ चौहान के पास से पुलिस टीम को भारी मात्रा में अवैध चरस (कुल 03 किलो 335 ग्राम) बरामद हुई। पुलिस द्वारा मौके से दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में थाना रायपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0: 181/2024, धारा- 8/20(सी)/29/60 एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित चल रहे थे, जिन पर 10-10 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। पूर्व में रायपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के 02 अन्य साथियों धर्मराज धामी तथा आयुष रावत को 03 किलो 500 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें दोनो अभियुक्त नीरज तथा सौरभ रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये थे। जिनकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे।

 

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह लम्बे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं, दोनो अभियुक्त पहाडी क्षेत्रों से अवैध चरस को एकत्रित कर देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार व अन्य स्थानों पर सप्लाई करते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता था। अभियुक्तों द्वारा बरामद चरस को टिहरी तथा मसूरी क्षेत्र से खरीदकर लाना बताया गया। जिसे अभियुक्तों द्वारा देहरादून व हरिद्वार में सप्लाई किया जाना था।

तस्करी में प्रयुक्त कार के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा उक्त कार को चरस की बिक्री से प्राप्त पैसों से खरीद कर तस्करी में प्रयुक्त करना बताया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिस पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- नीरज कठैत पुत्र रोशन कठैत निवासी ग्राम साबली, थाना चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल हाल पता गोविन्द विहार, आई०टी० पार्क, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष

2- सौरभ चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम धनसारा, थाना-देवप्रयाग, जनपद -टिहरी गढ़वाल, हाल पता गोविन्द विहार आई टी पार्क, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी :-

1- 03 किलो 335 ग्राम चरस
2- तस्करी में प्रयुक्त कार संख्या: डी0एल0-04-सीएएफ-6131 (फोर्ड फिगो कार)
3- 25370/- रूपये नगद

आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-

1- मु0अ0सं0-181/2024, धारा- 8/20(सी)/29/60 एनडीपीएस एक्ट
2- मु0अ0सं0-427/2021, धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
2- उ०नि० रमन बिष्ट
3- अ०उ०नि० सुनील रावत
4- हे०का० सुनील रावत
5- कानि० प्रेम पंवार
6- कानि० मुकेश कण्डारी
7- हे०का० किरन कुमार, ( एस०ओ०जी० देहरादून)

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago