उत्तराखण्ड

अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

थाना सेलाकुई

मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में दिनांक: 15-04-2025 को सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहे के पास से एक अभियुक्त प्रियांशु पाल को 15.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो मूल रूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला है तथा वर्तमान में खैरी गेट के पास किराये पर रहता है। अभियुक्त ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है तथा स्वंय भी नशे का आदी है। अपने नशे की आवश्यकताओं तथा अन्य खर्चों की  पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त स्मैक को अलग-अलग स्थानों से खरीदकर लाया गया था, जिन्हें वह सेलाकुई के आस-पास औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- प्रियांशु पाल पुत्र नंदराम निवासी लखीमपुर खीरी हाल निवासी निगम रोड, खैरी गेट सेलाकुई, उम्र 25 वर्ष

बरामदगी:-

15.33 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 05 लाख रू0)

पुलिस टीम –

01- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
02- व०उ०नि० जितेंद्र कुमार
03- कां० प्रवीण
04- कां० फरमान

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago