उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 25 से अधिक लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। कई लोग घायल हो गए हैं। कुछ की मौत की सूचना है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है। प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। सुशील तिवारी को अलर्ट पर रखा गया है। 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव दल चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में परेशानी हो रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…