देश-विदेश

पटना में एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या

पटना के पीएमसीएच के गेट पर अपराधियों ने एक एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के डोगरी निवासी जवाहर दास के पुत्र विनय कुमार दास के रूप में की गई है। विनय कुमार दास वर्तमान में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में रहते थे। घटना के संबंध में टाउन डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि बाइक पर सवार दो अपराधी आये और किसी बात को लेकर विनय कुमार दास के साथ बहस करने लगे। धीरे धीरे बात बढ़ते-बढ़ते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों अपराधी विनय कुमार को पीटने लगे।

इस दौरान विनय खुद को बचाने के लिए वहां से भागने लगा, इसी दौरान अपराधियों ने दनादन दो गोली मार दी। गोली लगते ही विनय कुमार जमीन पर गिर पड़े। जमीन पर गिरते ही अपराधी बाइक पर सवार हुए और घटनास्थल से फरार हो गये। आननफानन में वहां मौजूद एंबुलेंस के चालक डॉक्टर के पास ले गये, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के कारण के संबंध में टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि एंबुलेंस चालकों में आपस में पहले से विवाद होते रहा है। उन्होंने कहा कि मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने के मामले में विवाद होना कोई नयी बात नहीं है। आरोपी मैरिन ड्राइव की तरफ से आये थे और फिर उधर ही फरार हो गये। फिलहाल घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। वहीं दूसरी तरफ अन्य एंबुलेंस चालकों से भी पूछताछ की जाएगी। टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago