देश-विदेश

दिनदहाड़े सहरसा में बलुआहा पुल पर गोली मारकर हत्या

बिहार:- सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित बलुआहा पुल पर दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार यादव नारायणपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार को वह बारात से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि बारात चारपहिया वाहन से गई थी, लेकिन वापस लौटते समय विनोद ने बलुआहा के पास वाहन से उतरकर अपनी बाइक से सहरसा जाने का फैसला किया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली उसके सीने और गाल पर लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को महिषी पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले पैन कार्ड से की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने अपराधियों की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे आपसी रंजिश का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago