देश-विदेश

दिवाली की खुशियों के बीच केरल में हादसे ने मचाया कोहराम, पटाखों के भंडारण में आग, 150 से अधिक घायल

केरल:-  दिवाली के उत्सव से पहले केरल में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात केरल के कासरगोड में हुए हादसे में 150 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि घायलों में से आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पटाखों के भंडारण में आग लगने से यह हादसा हुआ। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को कासरगोड जिले के नीलेश्वरम के पास ‘अंजूतामबलम वीरकावु मंदिर’ में उत्सव के दौरान आतिशबाजी में विस्फोट होने से कम से कम 154 लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना वार्षिक अनुष्ठान कार्यक्रम ‘कलियाट्टम’ के दौरान हुई, जिसे ‘थेय्यम’ के नाम से भी जाना जाता है। इस अनुष्ठान कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए थे। विस्फोट उस वक्त हुआ जब पटाखों को स्टोर करने वाले शेड के अंदर चिंगारी गिरी, जिसे पटाखों के पूरे भंडारण में आग लग गई और तेज धमाका हुआ। पटाखा भंडारण की जगह आतिशबाजी की जगह से 100 मीटर दूरी पर थी। पुलिस ने बताया कि जब आतिशबाजी हो रही थी तो एक चिंगारी पटाखा भंडारण वाली जगह गिरी और उससे धमाका हो गया। इस हादसे में कई लोग झुलस गए।

वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंदिर समिति के आठ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बिना अनुमति के आतिशबाजी करने और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में मंदिर समिति के सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कहा गया है कि लापरवाही के कारण आतिशबाजी भंडारण क्षेत्र में आग लग गई। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति के परिजन ने बताया कि मंदिर में उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे, जैसे ही आतिशबाजी शुरू हुई तो एक चिंगारी से पटाखों के भंडारण में आग लग गई। इससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago