देश-विदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में आयोजित “रन फॉर यूनिटी” में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के एलजी

दिल्ली:-  राजधानी दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मनोहर लाल खट्टर, नित्यानंद राय और दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ‘एकता दौड़’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार 31 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार है। इसलिए 31 अक्टूबर की एकता दौड़ को आज 29 अक्टूबर को धनतेरस के पावन अवसर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आगे कहा कि 31 अक्टूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की एकता और अखंडता के लिए महान सरदार पटेल की स्मृति में एकता दौड़ आयोजित करने का निर्णय लिया था। यह एकता दौड़ सिर्फ भारत की एकता का संकल्प नहीं रहा है, अब एकता दौड़ विकसित भारत का संकल्प भी बन गई है।

 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यह राष्ट्रीय एकता का जश्न मनाने का अवसर है, इसलिए वाहन चालक सी-हेक्सागन के आसपास के क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

दौड़ का रूट
गेट नंबर 1, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होगी। इसके बाद सी-हेक्सागन से बाएं मुड़ें, शाहजहां रोड के सामने रेडियल पर दाएं मुड़ें और नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर पहुंचेगी।

यहां पर मार्ग परिवर्तित होंगे
तिलक मार्ग-भगवान दास रोड क्रॉसिंग, पुराना किला रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग,शेरशाह रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग,पंडारा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग,क्यू-पॉइंट,आर/ए मानसिंह रोड,आर/ए जसवंत सिंह रोड,के.जी मार्ग-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग,आर/ए(गोलचक्कर) मंडी हाउस।

वैकल्पिक मार्ग : दक्षिण से उत्तर और इसके विपरीत
रिंग रोड – सराय काले खां – आई.पी. फ्लाईओवर – राजघाट,लाला लाजपत राय मार्ग – मथुरा रोड – डब्ल्यू-पॉइंट-ए-पॉइंट *अरविंद मार्ग कमल अतातुर्क मार्ग कौटिल्य मार्ग सरदार पटेल मार्ग-मदर टेरेसा क्रिसेंट
अरविंद मार्ग अरबिंदो चौक – पृथ्वीराज चौक – आर बाय/ए एमएलएनपी जनपथ या रफी मार्ग कनॉट प्लेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (चेम्सफोर्ड रोड – मिंटो रोड)।

पूर्व से पश्चिम और इसके विपरीत
आईपी मार्ग-ए-पॉइंट – डब्ल्यू-पॉइंट
सिकंदरा रोड – मंडी हाउस – फिरोजशाह रोड आर/ए विंडसर प्लेस शंकर रोड अशोक रोड गोले डाक खाना आरएमएल से आगे जा सकते हैं।
एनएच-9 रिंग रोड भैरों मार्ग मथुरा रोड एसबीएम – क्यू-पॉइंट अब्दुल कलाम मार्ग और आगे जा सकते हैं
रिंग रोड आईएसबीटी कश्मीरी गेट – बुलेवार्ड रोड – रानी झांसी फ्लाईओवर से आगे जा सकते हैं

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago