उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है। यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक पशु क्रुरता मामले में 14 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू कैंप में घोड़े-खच्चर को सिगरेट पिलाने के मामले में पुलिस ने दो पशु संचालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो, जिसमें घोड़े की नाक में सिगरेट डाली जा रही है। पुलिस ने इन दोनों वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली के समीप थारू कैंप का यह मामला है।
मामले में संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट की शिकायत पर घोड़ा संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि घोड़े को सिगरेट पिलाने का यह पहला मामला है। पूरे पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की मॉनीटरिंग के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…