देश-विदेश

मसौढ़ी मोड़ से जीरो माइल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों ने जताया विरोध

पटना:- पटना में  जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को मसौढ़ी मोड़ से जीरो माइल तक विरोध के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई लगभग दो दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा दुकानों को हटाया गया। जिला प्रशासन के एकशन के बीच दुकानदारों का कहना था कि जिला प्रशासन पहले वैकल्पिक व्यवस्था कर दुकानों को हटाती। झोपड़ी वाले दुकानदारों ने दुकान से अपना सामान निकाल लिया, उसके बाद जेसीबी से झोपड़ीनुमा दुकानों को हटाया गया। पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के अतिक्रमण हटाओ प्रभारी बिट्टू कुमार ने बताया कि अभियान में जेसीबी, टीपर व रामकृष्ण नगर की पुलिस बल भी साथ में थी। प्रभारी ने बताया कि पहले माइक से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया गया था। इसके अलावा सड़क किनारे लगाई गई बसों को भी हटाया गया।

उपहारा थाना पुलिस ने गोरकट्टी गांव में अतिक्रमण हटाने में बाधा पैदा करने के मामले में बबलू कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा है। इस मामले में गोह के सीओ अजय कुमार के द्वारा कराई गई प्राथमिकी में नौ लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। बताया जाता है कि गांव में धीरज साव और जेल गए आरोपित के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जेल गए आरोपित पर आरोप है कि उसने धीरज के करीब तीन फीट जमीन में अतिक्रमण कर लिया गया है। सीओ के पास जब मामला सीओ के पास पहुंचा तो उन्होंने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।

इसी आदेश का पालन कराने शनिवार को अधिकारी गांव पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी लगा अतिक्रमणकारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जेसीबी पर पथराव करने लगे, इस दौरान पथराव में जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गया। विवाद बढ़ गया जिस कारण अतिक्रमण हटाए बिना अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष मनेष कुमार ने बताया कि मामले में सीओ के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने के आरोप में प्राथमिकी कराई गई है। एक आरोपित बबलू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago