उत्तराखण्ड

नगर निगम का सख्त अभियान, 50 से अधिक दुकानदारों का सामान जब्त

नैनीताल:-  त्योहारी सीजन में फुटपाथ घेरकर सामान सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार शाम अभियान चलाया। नगर निगम ने दो घंटे अभियान चलाकर अलग-अलग बाजारों से 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया। इसे लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई। सड़क पर खड़े उन वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया, जिनसे यातायात बाधित हो रहा था।

रविवार को प्रशासन ने मुनादी कर बाजार में खुद ही अतिक्रमण हटाने लेने के लिए कहा था। शाम चार बजे नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी व उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में टीम सबसे पहले कारखाना बाजार पहुंची। वहां दुकानों के आगे रखा सामान जब्त करना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। जिन दुकानदारों ने पटरी व फुटपाथ पर सामान सजाया था, उसे फेंका गया। यह हाल देखकर कई दुकानदारों ने शटर ही गिरा दिए। कारखाना बाजार से शुरू हुआ अभियान नल बाजार, सदर बाजार, बर्तन बाजार होते हुए पटेल चौक तक चला। इन बाजारों में खासतौर से फुटपाथ पर लगी दुकानों की झांपें हटाई गईं। जब्त किया गया सामान एक ट्रैक्टर ट्रॉली और दो यूटिलिटी वाहनों में भरकर ले जाया गया। सदर बाजार के एक व्यापारी ने आरोप लगाया कि दुकान की झांप तोड़ने से उनके कर्मचारियों को चोट भी लगी लेकिन अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली।

चालान कर नौ हजार रुपये वसूले

अभियान के दौरान कई दुकानों का चालान कर नौ हजार रुपये वसले गए। साथ ही दुकानों के आगे गंदगी मिलने पर तीन दुकानदारों का चालान कर एक-एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

अफसरों ने दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए चेताया

नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमणकारियों व अभियान का विरोध कर रहे दुकानदारों को चेताया कि यदि सड़क अथवा फुटपाथ पर फिर अतिक्रमण मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह आदि मौजूद रहे।

देखते ही देखते चौड़ी नजर आने लगी बाजार की सड़कें

बाजार की अधिकांश सड़कों की चौड़ाई 25 से 30 फुट तक है। अतिक्रमण के कारण यह चौड़ाई घटकर पांच से छह फुट ही रह जाती है। प्रशासन की मुनादी का भी सोमवार को असर नजर नहीं आया। बाजार पहुंची टीम को फुटपाथ से लेकर सड़क तक सामान सजा मिला। लेकिन जैसे ही टीम ने सामान उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरना शुरू किया तो देखते ही देखते सड़कें खाली होने लगीं। घंटे भर के भीतर ही बाजार की अधिकांश सड़कें फिर से 25-30 फुट चौड़ी नजर आने लगीं।

नाली के ऊपर डाले स्लैब तुड़वाए

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर निकले अधिकारियों को कई जगह नगर निगम की नाली के ऊपर कंक्रीट के स्लैब और उस पर सामान सजा मिला। इस पर अधिकारियों ने पटेल चौक में तीन दुकान के आगे डाले गए स्लैब तुड़वा दिए। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह दुकान का सामान शटर के भीतर ही रखें, बाहर न सजाएं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago