उत्तराखण्ड

कुमाऊं कमिश्नर का मार्निंग वाक अतिक्रमणकारियों के लिए महंगा साबित हुआ, तीन दुकानदारों को 20,000 रुपये का चालान

हल्द्वानी :-   हल्द्वानी में शुक्रवार की सुबह कुमाऊं कमिश्नर का मार्निंग वाक कालाढूंगी रोड के अतिक्रमणकारियों पर भारी पड़ गया और तीन दुकानदारों को चालान के रूप में बीस हजार रूपये पालिका में जमा कराने पड़े। दोपहर बाद यही स्थिति मंगल पड़ाव में हुई जहां तीन दुकानदारों का पालिका ने दस दस हजार रुपये का चालान काटा।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह आयुक्त दीपक रावत कालाढूंगी रोड में मार्निंग पर पर थे। इस दौरान उन्हें तीन दुकानों के आगे सड़क पर अतिक्रमण कर सामान रखा नजर आया। आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर मौके पर पहुंचने और अतिक्रमणकारियों का चालान करने को कहा। आनन फानन में मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों ने एक दुकानदार का दस हजार रुपये का और दो दुकानदारों का पांच पांच हजार रुपये का चालान काटा। दोपहर में जब आयुक्त बेस अस्पताल के दौरे पर थे तो उसके बाद आयुक्त के निर्देश पर पालिका के अधिकारियों ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में तीन अतिक्रमणकारियों का दस दस हजार रुपये का चालान काटा। टीम में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल व कर अधीक्षक अमोल असवाल शामिल थे।

इधर आयुक्त का कहना है कि बार बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद भी दुकानदार सड़क से लेकर फुटपाथ तक काबिज हो रहे हैं। ऐसे में अब अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अतिक्रमण हटाने के बजाए सीधे संबंधित अतिक्रमणकारी का पांच से दस हजार रुपये तक का चालान काटें। जब बार बार चालान कटेगा तो लोग सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने से बचेंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago