उत्तराखंड:- राज्य में कार्यरत निगम-निकाय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिल गई है। शुक्रवार को सचिव वित्त वी षणमुगम ने इसका आदेश जारी कर दिया। इसका लाभ पांचवें व छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। जारी आदेश के मुताबिक, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 230 प्रतिशत से बढ़ाकर 239 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी प्रकार पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 427 से बढ़ाकर 443 प्रतिशत कर दिया गया है। यह दरें एक जनवरी से लागू मानी जाएंगी।
ऐसे पेंशनर जो सातवें वेतनमान के दायरे में नहीं आते बल्कि पांचवें या छठे वेतनमान के तहत आते हैं उनका महंगाई भत्ता भी 427 से बढ़ाकर 443 प्रतिशत कर दिया गया है। उधर, सातवें वेतनमान वाले हजारों कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत होने का इंतजार है। इस संबंध में निगम, निकायों के कर्मचारी लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…