रुद्रपुर : विजिलेंस टीम ने रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को 4000 रुपए रिश्वत लेते हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसके द्वारा थाना हल्द्वानी में की गयी निलामी में मोटर साईकिल ली थी। जिसके आरसी एवं कागजातों के ट्रांसफर कार्यों के एवज में आरटीओ रुद्रपुर कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी भास्करानन्द जोशी द्वारा चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था।
उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किए जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज प्रशासनिक अधिकारी भास्करानन्द जोशी निवासी फेज -3 ढहेरिया मुखानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों देवलचौढ़ चौक हल्द्वानी में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूंछताछ जारी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…