उत्तराखण्ड

चीला मार्ग में हुई सड़क दुर्घटना में घायलों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे एम्स ऋषिकेश

 ऋषिकेश: बीते दिने चीला मार्ग में हुई सड़क दुर्घटना में घायलों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एम्स ऋषिकेश पहुंचे, यहां उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी व चिकित्सकों को बेहतर उपचार देने हेतु निर्देशित किया।
बीते सोमवार राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में पार्क प्रशासन का एक इंटसेप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें बताया गया था कि इंटरसेप्टर में 10 लोग सवार थे।

जिनमें पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वन्य जीव प्रतिपालक चीला नहर में गिरकर लापता हो गई। शेष पांच घायलों को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल घायलों का हालचाल जानने एम्स ऋषिकेश पंहुचे, यहां उन्होंने पांचों घायलों से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना एवं चिकित्सकों को घायलों की बेहतर देखरेख व उपचार हेतु निर्देशित किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।मौके पर प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक,प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ० धनंजय मोहन,मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) निशांत वर्मा, निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व डॉo साकेत बडोला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago